ATM CARD कैसे बनायें
स्टेट बैंक एटीएम में स्वीकार किए जाने वाले कार्ड के प्रकार
स्टेट बैंक एटीएम में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी सभी डेबिट कार्ड के अलावा निम्नलिखित कार्ड भी स्वीकार किए जाते हैं:
स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड
अन्य बैंकों द्वारा जारी कार्ड जिनपर माइस्त्रो, मास्टर कार्ड , साइरस, वीज़ा, वीज़ा इलेक्ट्रॉन एवं रूपे लोगो प्रदर्शित हो।
भारत के बाहर के किसी भी बैंक द्वारा जारी सभी डेबिट/क्रेडिट कार्ड जिनपर माइस्त्रो, मास्टर कार्ड , साइरस, वीज़ा एवं वीज़ा इलेक्ट्रॉन लोगो प्रदर्शित हो।
स्टेट बैंक एटीएम-सह-डेबिट कार्ड
भारत का विशालतम बैंक आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप डेबिट कार्ड की एक पूरी श्रृंखला पेश करने पर गर्व की अनुभूति करता है। हमारे एटीएम नेटवर्क के अलावा इन कार्ड को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी उपयोग किया जा सकता है। कार्ड से मिलने वाले लाभ के लिए यहां क्लिक करें।
एटीएम की उपलब्धता एवं उसके कारण बढ़ी सुविधाएं
स्टेट बैंक एटीएम-सह-डेबिट कार्ड प्राप्त करें तथा पूरे भारतवर्ष में हमारे 43000+ एटीएम पर नि:शुल्क लेनदेन करें। भारत में लगे एटीएम की सूची या नजदीकी एटीएम का पता करने के लिए यहां क्लिक करें।
आप नैशनल फाइनेंसियल स्विच से जुड़े अन्य बैंकों के 1 लाख से अधिक एटीएम पर लेनदेन कर सकते हैं। आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुरूप आप एक कैलेंडर माह में (बचत खाताधारकों के लिए) 5 नि:शुल्क लेनदेन (वित्तीय या गैर-वित्तीय) कर सकते हैं।
आप अपने डेबिट कार्ड का उपयोग 6 लाख से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भुगतान करने के लिए कर सकते हैं। उदाहरणार्थ दुकानें, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, होटल, पेट्रोल पंप एवं अन्य कई आउटलेट।
एटीएम की विशेषताएं
स्टेट बैंक एटीएम में ‘'बैंकिंग'' विकल्प का उपयोग करें तथा कई सेवाओं का लाभ उठाएं
पैसा निकालना हमारे एटीएम की सबसे प्रचलित सेवा के द्वारा ग्राहक रोज़ रु 40000/- तक निकाल सकता है (क्लासिक डेबिट कार्ड की सीमा रु 40000/- है। उच्च मूल्य के कार्ड में रोज़ रु 1 लाख तक निकाल सकते हैं)
तुरंत नकदी आहरण (फास्ट कैश) एक ऐसी सेवा जिसके द्वारा आप एक बार छूते ही अपनी मनचाही राशि निकाल सकते हैं। 100, 200, 500, 1000, 2000, 3000, 5000, 10000 के गुणकों का विकल्प उपलब्ध है।
पिन बदलना इसका सेवा का उपयोग आप नियमित अंतराल पर पासवर्ड बदलने के लिए कर सकते हैं।
बकाया राशि संबंधी पूछताछक्या आपके खाते में नियमित रूप से धन आने की संभावना है? इस सेवा का उपयोग करके आप अपने खाते में उपलब्ध बकाया राशि के बारे में जान सकते हैं। यह सेवा कार्ड स्वाइप करने के बाद मुख्य स्क्रीन पर भी उपलब्ध है। आप पर्यावरण को बनाए रखने में मदद करते हुए बिना पर्ची निकाले भी ‘व्यू'' विकल्प के द्वारा बकाया राशि को स्क्रीन पर देख सकते हैं अथवा प्रिंट विकल्प का चयन कर लेनदेन पर्ची भी प्राप्त कर सकते हैं।
मिनी स्टेटमेंट इस सेवा का उपयोग करते हुए आप अपने खाते में लेनदेन पर नज़र रख सकते हैं। मिनी स्टेटमेंट द्वारा आप पिछले 10 लेनदेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
स्टेट बैंक एटीएम में ‘अंतरण' विकल्प का उपयोग करें एवं निम्नलिखित सुविधाएं प्राप्त करें:
Send cash in a flash from one SBI Debit Card to the other. Using this free and easy service, you can transfer up to Rs.40,000/- per day instantly to your loved ones. There is no limit on number of transactions. The limit of Rs.40,000/- per day will be common across the C2C and Card to Account facility. All you need is your SBI debit card, your pin and the beneficiary's debit card number.
क्रेडिट कार्ड भुगतान (वीज़ा) इस सेवा का उपयोग किसी भी वीज़ा क्रेडिट कार्ड के भुगतान के लिए करें।
स्टेट बैंक एटीएम में ‘सेवाएं' विकल्प का उपयोग करें एवं निम्नलिखित सुविधाएं प्राप्त करें:
क्रेडिट कार्ड भुगतान अपने एसबीआई क्रेडिट कार्ड बिल का पेपर-रहित भुगतान करें।
एसबीआई लाइफ प्रीमियम भुगतान करें हमारे बिसी भी एटीएम का उपयोग करते हुए अपने एसबीआई लाइफ प्रीमियम का भुगतान करें।
मोबाइल टॉप-अप हमारे किसी भी 43000+ एटीएम से अपने मोबाइल प्रीपेड कनेक्शन को रीचार्ज करें एवं बिना रुके बातें करें। यह हमारे ग्राहकों के बीच बहुत लोकप्रिय है, यह सुनिश्चित करता है कि आप मोबाइल नेटवर्क पर अपने नज़दीकी लोगों से जुड़े रहें।
चेकबुक अनुरोध बिना शाखा में गए या लेनदेन पर्ची भरे बिना अपने चेकबुक के लिए अनुरोध करें। चूंकि चेकबुक शाखा में दर्ज आपके पते पर सुपुर्द की जाती है, अत: कृपया शाखा में दर्ज अपने पते को अद्यतन करें।
ट्रस्ट को दान अपने पसंदीदा धर्मार्थ संगठन को दान करें। उदाहरण के लिए 1) वैष्णो देवी (2) शिरडी साईं बाबा (3) गुरुद्वारा तख्त साहब, नांदेड़ (4) तिरुपति (5) श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी (6) पलणी, तमिलनाडु (7) कांची कामकोटि पीठम, तमिलनाडु (8) रामकृष्ण मिशन, कोलकाता (9) मंत्रालय, आंध्रप्रदेश (10) काशी विश्वनाथ, बनारस (11) तुलजा भवानी, मुंबई (12) महालक्ष्मी, मुंबई एवं कई और .........................
बिल भुगतान हमारे एटीएम का उपयोग करते हुए विभिन्न बिलों का भुगतान करें जैसे बैंगलोर/ हुबली/ चामुंडेश्वरी बिजली आपूर्ति कंपनी, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ बिजली बोर्ड।
स्टेट बैंक एटीएम में ‘मोबाइल रजिस्ट्रेशन' विकल्प का उपयोग करें एवं निम्नलिखित सुविधाएं प्राप्त करें:
मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन हमारे एटीएम का उपयोग करते हुए आप अपने मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन को रजिस्टर/डीरजिस्टर कर सकते हैं।
इंटर-मोबाइल भुगतान प्रणाली आप हमारे सभी एटीएम पर आईएमपीएस के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इस सेवा की सहायता से आप किसी दूसरे रजिस्टर्ड आईएमपीएस नंबर वाले व्यक्ति को धन अंतरण कर सकते हैं।
आप हमारे एटीएम का प्रयोग करते हुए मीयादी जमा भी कर सकते हैं। बस केवल ‘टीडीआर/एसटीडीआर' विकल्प पर क्लिक करें:
न्यूनतम राशि रु 10,000/- (केवल एकल व्यक्ति खाते के लिए मान्य)
अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित पर संपर्क करें:
कृपया हमारे 24X7 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। टॉल फ्री नंबर – 1800 425 3800 या 1800 11 2211 या टॉल नंबर – 080-2659990
contactcentre@sbi.co.in पर मेल करें।
एटीएम सुरक्षा संबंधी सलाह:
एटीएम लेनदेन के दौरान ‘खतरों' से बचें ………
एटीएम लेनदेन को सुरक्षित रखने के 12 प्रमुख नियम
कार्ड प्राप्त होते ही उसके पीछे की तरफ निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर कर दें।
अपना एटीएम पिन नियमित रूप से बदलते रहें।
डेबिट कार्ड पर पिन न लिखें और न ही कभी कार्ड के साथ लिख कर रखें। उसे हमेशा याद रखें।
अपना एटीएम कार्ड एवं पिन किसी को न बताएं फिर चाहे वह बैंक/ आईबीए/आरबीआई/सरकारी एजेंसी / मित्र/ पारिवारिक सदस्य हो। बैंक या अन्य कोई संस्था इस सूचना के बारेमें कभी नहीं पूछेंगे।
लेनदेन के दौरान एटीएम कक्ष में किसी अनजान व्यक्ति को अंदर न आने दें या लेनदेन पूरा करने के लिए किसी अजनबी की सहायता नहीं लें।
एटीएम/ पीओएस टर्मिनल में पिन दर्ज करते समय कीपैड को छिपा लें।
कभी भी अपनी लेनदेन पर्ची को एटीएम कक्ष में न फेंके क्योंकि उसमें खाते का विवरण होता है।
जब तक एटीएम मूल स्क्रीन पर नहीं लौट आता तथा हरी बत्ती नहीं जलने लगती तब तक इंतज़ार करें।
होटल/दुकानों/मॉल में कार्ड का प्रयोग हमेशा अपने सामने करने को कहें।
कभी भी अनजान अस्थायी स्टॉल पर लगी पीओएस मशीन पर कार्ड स्वाइप न करें।
जब आपको नया कार्ड प्राप्त हो तो तत्काल अपना पुराना कार्ड रुकवा दें तथा उसे नष्ट कर दें। सभी लेनदेन का एसएमएस अलर्ट प्राप्त करने के लिए शाखा में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करा दें।
कार्ड खोने पर उसे तत्काल 1800 425 3800 या 1800 11 22 11 पर संपर्क करते हुए अपने कार्ड को हॉटलिस्ट करा दें।
FOR DETAILS CLICK;https://www.sbi.co.in/portal/hi/web/services/atm-services
स्टेट बैंक एटीएम सेवाएं
स्टेट बैंक आपको भारतवर्ष में 43000+ एटीएम की सुविधाएं प्रदान करता है जो कि देश का सबसे विशालतम नेटवर्क है तथा तेजी से बढ़ ही रहा है। इसका अर्थ है कि आप स्टेट बैंक एटीएम-सह-डेबिट कार्ड का प्रयोग करते हुए स्टेट बैंक समूह के एटीएम पर नि:शुल्क लेनदेन कर सकते हैं। (इसमें भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम तथा सहयोगी बैंक के एटीएम शामिल हैं – अर्थात स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद , स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला एवं स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर)स्टेट बैंक एटीएम में स्वीकार किए जाने वाले कार्ड के प्रकार

No comments:
Post a Comment